फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग बाजार में प्रतिबंधित रहेगा वाहनों का प्रवेश

Fri, 17 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। दीपावली पर्व तक बेड़ीनाग बाजार में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। छोटे पिकअप वाहनों को सामग्री ले जाने के लिए टोकन दिया जाएगा। थल, कोटमन्या व कांडे किरौली के टैक्सी वाहन जवाहर चौक के पास और गंगोलीहाट, राईआगर, गणाई गंगोली, पुराना थल के टैक्सी वाहन गणेश चौक पर पार्क रहेंगे।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर शुक्रवार को कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नरेश गंगवार ने व्यापारियों और टैक्सी चालकों के साथ बैठक करते हुए यह जानकारी दी। बताया कि दीपावली तक बाजार में वाहनों को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि निर्धारित स्थान पर आतिशबाजी सुरक्षात्मक उपकरणों के साथ बेचने को कहा। साथ ही बिना लाइसेंस आतिशबाजी बेचने व निर्धारित से अन्य जगह आतिशबाजी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने नगर में तेज गति से चल रहे बाइक सवारों और नाबालिग बच्चों को वाहन देने पर अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, कमल खाती, एसआई भुवन गहतोड़ी, चौकोड़ी चौकी प्रभारी पूजा महरा, भुवन पांडे, पुष्कर ततराडी, पंकज कार्की, दीपक रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें