फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोहाघाट पीजी कॉलेज में उद्यमिता योजना का बूट कैंप शुरू

Mon, 13 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय बूट कैंप का शुभारंभ हो गया। कैंप में पीजी कॉलेज लोहाघाट, राजकीय महाविद्यालय बनबसा, पाटी और गणाई गंगोली के कुल 55 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राकेश उपाध्याय ने किया। प्राचार्य ने बताया कि बूट कैंप के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में उद्यमी मानसिकता का विकास, बिजनेस आइडिया की पहचान एवं वैलिडेशन, बाजार विश्लेषण और डिजाइन थिंकिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सायंकालीन सत्रों में बोनफायर के साथ खुले आसमान के नीचे विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। बूट कैंप का आयोजन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, अहमदाबाद के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंप के आयोजन में डॉ. रजत शर्मा, दिग्विजय सिंह, महेंद्र रौतेला, तथा महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव सक्सैना, डॉ. कृष्णकांत मिश्रा, डॉ. शीतल आर्या, नोडल अधिकारी डॉ. किशोर चंद्र जोशी, डॉ. अभिषेक कुमार पंत, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. दिनेश राम, डॉ. दिनेश व्यास आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें