फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईएनटी सर्जन 10 दिन से छुट्टी पर, मरीज परेशान

Wed, 10 Jan 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन 10 दिनों से छुट्टी पर चल रही हैं। ईएनटी सर्जन के नहीं होने से लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे 100 से 150 मरीज हर रोज मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लंबे समय से एकमात्र ईएनटी सर्जन कार्यरत हैं। नाक, कान और गले का इलाज कराने के लिए जिले के आठों विकासखंडों से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने को आते हैं। इधर 10 दिन से ईएनटी सर्जन के नहीं होने से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कई ईएनटी के मरीज मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हुए। कांग्रेस नेता मुकेश पंत ने सरकार से जिला अस्पताल में एक और ईएनटी सर्जन की नियुक्ति करने की मांग की है ताकि मरीजों को आसानी से इलाज मिल सके।
कोट
ईएनटी सर्जन 25 जनवरी तक मातृत्व अवकाश में गई हैं। उनके आने के बाद सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। एक अन्य ईएनटी सर्जन की नियुक्ति करने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें