फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कजीना पुनौली विद्यालय में अंग्रेजी की पढ़ाई ठप

Sun, 26 Jul 2026 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कजीना पुनौली में अंग्रेजी शिक्षक के तबादले से 27 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप हो गई है। शिक्षक मदन सिंह बिष्ट का स्थानांतरण अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पाली गुणादित्य अल्मोड़ा हुआ है। वह 20 जुलाई को विद्यालय से कार्यमुक्त हो गए। उनके जाने के बाद अंग्रेजी विषय का पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन


विकासखंड पाटी के दुर्गम क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय में हिंदी का पद चार साल से और गणित का पद दो साल से खाली है। इन विषयों की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रही है। विद्यालय में कुल सात शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए शीघ्र अंग्रेजी शिक्षक की तैनाती की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियुक्ति न होने पर वे आंदोलन करेंगे।
-


अंग्रेजी विषय के शिक्षक 20 जुलाई को विद्यालय से कार्यमुक्त हो गए। उनके स्थानांतरण के बाद विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का पद रिक्त हो गया है। इससे विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी विषय की पढ़ाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

-दयाकृष्ण जोशी, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति

-
शिक्षक मदन सिंह बिष्ट का स्थानांतरण अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पाली गुणादित्य अल्मोड़ा होने के बाद वह चले गए हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए जल्द ही विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। -मान सिंह बिष्ट, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें