टनकपुर (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा से लगे नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी के पास थपलियाल खेड़ा गांव में नो मेंस लैंड सीमा क्षेत्र में नेपाल की ओर से अतिक्रमण का मामला सामने आया है। सूचना के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन, वन विभाग और एसएसबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
भारत के थपलियाल खेड़ा गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 809/1 के नजदीक नेपाली नागरिकों की ओर से करीब छह बीघा भूमि पर घेराबंदी किए जाने की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वन विभाग शारदा रेंज की एसडीओ शालिनी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्य और एसएसबी की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेपाल एपीएफ और नेपाल पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
...............
नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण की सूचना मिली थी। इसके बाद भारत और नेपाल के संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में जल्द ही दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।
प्रमोद कुमार, एसडीएम