फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण के बाद केवल दो दिन आई बिजली

Tue, 17 Oct 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगापानी
विज्ञापन
बिजली नहीं आई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्च में विद्युतीकरण के बाद केवल दो दिन के लिए मदरमा के लोगों को बिजली मिल पाई। बिजली विभाग खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा है। करीब सात महीने से बिजली न होने से लोगों में विभाग के खिलाफ गुस्सा है। लोगों ने एक सप्ताह के भीतर बिजली बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बंगापानी तहसील के मदरमा के लोग मार्च 2017 में विद्युतीकरण होने के बाद खासे खुश थे, लेकिन गांव के लोगों की यह खुशी दो दिन बाद ही काफूर हो गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल हो गई। विद्युतीकरण होने के बाद 250 जनसंख्या वाले मदरमा के लोगों ने बिजली संयोजन के लिए आवेदन किया। विभागीय कार्रवाई निपटाई, लेकिन बिजली न होने से गांव के लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। गांव के लोग कई बार बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन बिजली बहाल नहीं की गई।

सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी ने बताया कि बिजली न होने का मामला लगातार विभागीय अधिकारियों के सामने उठाया जा रहा है। धारचूला के एसडीएम के सामने भी मामला उठाया जा चुका है, लेकिन बिजली बहाल करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग विभाग के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर बिजली बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कटारिया का कहना है कि मदरमा में जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें