फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी सहित 25 गांवों में बिजली गुल

Fri, 14 Aug 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के बाद लाइन में खराबी आने से पर्यटन नगरी मुनस्यारी सहित आसपास के 25 से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में क्षेत्र की बड़ी आबादी अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते बृहस्पतिवार मुनस्यारी मुख्यालय सहित गिरगांव, रातापानी, नामिक, सुरिंग, जैती, दरकोट, राथीं सहित 25 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन में खराबी आ गई। यूपीसीएल की टीम ने भारी बारिश के बाद खराबी का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
दूसरे दिन शुक्रवार देर रात तक भी खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में क्षेत्र की 12 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग अंधेरे में रात बिताने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मोबाइल चार्ज न होने से ये शोपीस बने हैं और लोगों के लिए किसी भी घटना की सूचना प्रशासन तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी सद्दाम अली ने कहा कि कई जगह लाइन में खराबी आई है जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें