फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के कारण कॉलेज की पढ़ाई पर असर पड़ेगा

Sun, 29 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिग्री कालेज, अब चुनाव के लिए प्रशासन के अधीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के कारण इस बार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में पढ़ाई पर असर पड़ेगा। शीतकालीन अवकाश के बाद कॉलेज 11 फरवरी को खुलने वाला था, लेकिन प्रशासन ने कॉलेज के मुख्य हाल समेत कई कक्षों को अपने अधीन ले लिया है। 15 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद जिले के चारों विधानसभा सीटों की ईवीएम कॉलेज में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। मतगणना 11 मार्च को होगी, तब तक कॉलेज चुनाव संबंधी कामों के लिए प्रशासन के ही अधीन रहेगा।
विज्ञापन


कॉलेज में पहले दो फरवरी से सेमेस्टर परीक्षाएं होनी थी, लेकिन चुनाव के कारण परीक्षाओं की तिथि तो 20 फरवरी से कर दी गई है, लेकिन कॉलेज को खोल पाना संभव नहीं होगा। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए भी निर्वाचन कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ेगी, क्योंकि मुख्य हाल और भवन में विद्यार्थियों को जाने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में नियमित पढ़ाई अब होली के बाद ही संभव होगी। 11 मार्च को मतगणना होगी। उसके तुरंत बाद होली का अवकाश हो जाएगा। कॉलेज में एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया था।

जीआईसी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की रवानगी केएनयू जीआईसी से होगी। मतदान से संबंधित सारी सामग्री, वाहन आदि जीआईसी में एकत्र होंगे। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की कुछ पोलिंग पार्टियां 13 फरवरी को रवाना हो जाएंगी। इसी तरह धारचूला, डीडीहाट और गंगोलीहाट की पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी वहां तहसील मुख्यालय में स्थित जीआईसी से ही होगी। धारचूला के दूरदराज मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टी 11 फरवरी को जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें