फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन महकमा सक्रिय

Sat, 16 Mar 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बैंक रोड में प्रशासन की टीम राजनीतिक दलों की प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाते हुए। संवा
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन महकमा सक्रिय हो गया है। निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर निकायों के माध्यम से प्रचार सामग्री हटाई गई। सामग्री हटाए जाने के बाद दोबारा इस तरह की प्रचार सामग्री सार्वजनिक संपत्तियों पर लगाए जाने पर आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन की टीम ने नगर में लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स, कट आउट हटाए। जब्त की गई सामग्री नगर पालिका के स्टोर रूम में रखी जा रहा है। प्रचार सामग्री हटने के बाद नगर का काफी साथ सुथरा नजर आया। इसके अलावा जिले की सभी चौकियों में एसएसटी और एफएसटी टीम सक्रिय हो गई हैं। बाहरी जिलों से आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी
-डीएम नवनीत पांडे ने निर्वाचन कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले में लोक सभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने के साथ ही चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। शनिवार को चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडे ने जिला मुख्यालय में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम, सी विजिल प्रणाली, मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में निर्वाचन संबंधित सभी सूचनाएं रखी जाएं। टॉल फ्री नंबर 1950 में जो भी शिकायत और जानकारी निर्वाचन संबंधित प्राप्त होती हैं, उनका तत्काल निस्तारण करें। कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखा जाए। उन्होंने कहा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि प्रथम 24 घंटे में सभी सरकारी संपत्ति से चुनाव प्रचार सामग्री होर्डिंग्स, फ्लैक्सी आदि को तत्काल हटाया जाए। 48 घंटे में सभी सार्वजनिक स्थानों से और 72 घंटे में निजी भवनों से जो बिना भवन स्वामी की अनुमति के लगाए गए हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए।
..........
पालिका की टीम ने नगर में पोस्टर बैनर हटाए

टनकपुर(चंपावत)। लोक सभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही पालिका क्षेत्र में प्रशासन ने पोस्टर और होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया। शनिवार जैसे ही चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता लागू होने की सूचना मिली। पालिका टीम नोडल अधिकारी जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, अर्जुन सिंह ने पालिका के कर्मचारी चंदन, सोमपाल, चंदन आदि ने रामरतन आदि ने साथ नगर में अभियान चलाया। टीम ने जगह-जगह से बैनर पोस्टर हटाए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें