झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में जेन जी आंदोलन में हुए उग्र व हिंसक प्रदर्शन की आड़ में दार्चुला कारागार से फरार आठ कैदियों का अब तक पता नहीं चल सका है। आंदोलन के दौरान 71 सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद अब तक मात्र 63 कैदियों को ही वापस कारागार लाया जा सका है।
दार्चुला जिला कारागार प्रमुख सरिता चंद ने बताया कि बचे आठ कैदियों का हुलिया प्रत्येक चौकियों में दिया जा चुका है। इन कैदियों को पकड़ने के लिए सरकार के मंत्री स्तरीय निर्णय के बाद दार्चूला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी मोहन सिंह धामी के नेतृत्व में छह सदस्यीय कार्यदल गठित किया गया है। दार्चूला प्रशासन ने फरार चल रहे कैदियों को अविलंब जिला कारागार में आत्मसमर्पण करने को कहा है। संवाद