फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में आठ किमी भी नहीं चल सकी डाक

Wed, 12 Aug 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टल हब मुरादाबाद होने का खामियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ा। गेस्ट टीचर के लिए भरे आवेदन पत्र की रजिस्टर्ड डाक आठ दिन में भी आठ किमी का सफर तय नहीं कर सकी और देरी से पहुंचने के कारण वापस कर दी गई। इस कारण इन बेरोजगार युवाओं के हाथ से गेस्ट टीचर की भर्ती में शामिल होने का एक मौका हाथ से निकल गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले का पोस्टल हब मुरादाबाद होने के कारण रजिस्टर्ड डाक मुरादाबाद से होकर फिर गंतव्य तक पहुंचती है। इसका खामियाजा कई बार लोगों को भुगतना पड़ता है। इस बार हब के चक्कर में तमाम अभ्यर्थी गेस्ट टीचर की परीक्षा से वंचित हो गए हैं। कनालीछीना से कनालीछीना के लिए मात्र आठ किमी की दूरी पर रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए आवेदन पत्र 35 दिन बाद अभ्यर्थियों को वापस कर दिए गए हैं। वजह इन आवेदन पत्रों का समय से गंतव्य तक नहीं पहुंचना रहा। शिक्षित बेरोजगार गणेश सिंह, दीपक सिंह, मदन सिंह, जमन सिंह ने बताया कि उन लोगों ने 7 जुलाई को खंड शिक्षाधिकारी कनालीछीना को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन पत्र भेजा। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी, लेकिन समय से डाक नहीं पहुंचने के कारण 10 अगस्त को उन लोगों को आवेदन पत्र वापस कर दिए गए हैं। कहा कि समय पर डाक नहीं पहुंचने से उन लोगों के हाथ से रोजगार का एक सुनहरा अवसर निकल गया है। इन लोगों ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत समय पर डाक न पहुंचने के कारण मांगे जाएंगे। लोगों के भविष्य से खिलवाड़ वाले मामले में वह लोग कोर्ट की भी शरण लेंगे। ग्रामीण पोस्टल कर्मचारी यूनियन के प्रदेश सचिव कैलाश कापड़ी कहते हैं कि संगठन लंबे समय से पोस्टल हब पिथौरागढ़ में बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसे पूरा नहीं किया जा रहा है।


पहले दिन पिथौरागढ़ से डाक टनकपुर जाती है, दूसरे दिन रुद्रपुर और रात में मुरादाबाद पहुंच जाती है। डाक को आने-जाने में पांच दिन लग जाते है। संबंधित स्थान के बारे में विभागीय कर्मचारियों को कम जानकारी होने से भी डाक विलंब से पहुंचती है। पोस्टल हब मुरादाबाद में होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। पोस्टल हब पिथौरागढ़ में स्थापित करने का प्रस्ताव सर्किल कार्यालय को भेजा गया है। अगले दो-ढाई माह में काठगोदाम अथवा टनकपुर में पोस्टल हब स्थापित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणवीर सिंह तोमर, पोस्टल अधीक्षक, पिथौरागढ़ डाक मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें