फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास आठ से

Fri, 05 Feb 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल की सेनाओं का बटालियन स्तर का संयुक्त सैन्य अभ्यास-सूर्य किरण 9 का आयोजन पिथौरागढ में 8 से 21 फरवरी 2016 तक मध्य कमान के पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में किया जा रहा है । इस सैन्य अभ्यास में भारत एवं नेपाल के एक-एक इंफैंट्री बटालियन के सैनिक साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में जंगल युद्ध तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों का प्रशिक्षण करेंगे और अपने अनुभवों को साझा करेंगे। सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सूर्य किरण छमाही सैन्य अभ्यास है जो बारी-बारी से भारत और नेपाल में आयोजित किया जाता है ।
विज्ञापन


इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल तथा भारतीय सैनिकों में परस्पर समझ पैदा करने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में जंगल युद्ध तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय विकास स्थापित करना है। इस सैन्य अभ्यास में मानवीय सहायता, आपदा प्रबन्धन सहित चिकित्सकीय और विमान सहायता प्रदान करने की ओर भी जोर दिया जाएगा। दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने अनुभवों को आपस में साझा कर इसका व्यापक लाभ उठाएंगी। इस प्रकार के संयुक्त सैन्य अभ्यासों से आपसी बातचीत और अनुभव दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक सैन्य एवं सामरिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें