फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोलेरो से टकराई, युवक की मौत

Fri, 05 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाइवे में हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बोलेरो से मोटरसाइकिल सवार टकरा गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था और जिस युवक की मौत हुई है वह बाइक पर पीछे बैठा था। गंभीर रूप से घायल युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल से नैनीसैनी निवासी ललित सिंह महर और उसका साथी कृष्णापुरी निवासी मनोज पंत (28) पुत्र पूरन चंद्र पंत बाजार की ओर आ रहे थे। बाइक ललित सिंह महर चला रहा था। हनुमान मंदिर के पास जैसे ही बाइक सवार ने एक ट्रक को ओवरटेक किया तो सामने से आ रही बोलेरो से बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और उसमें सवार दोनों युवक काफी दूर छिटक गए। आसपास के लोगों ने रात ही में दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में रात करीब 10.30 बजे मनोज ने दम तोड़ दिया। ललित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। मनोज बेहद प्रतिभावान युवाओं में से एक था। उसने गणित से एमएससी किया था। इन दिनों वह मानस एकेडमी में शिक्षक था। इसके अलावा कई कोचिंग संस्थानों में भी वह पढ़ाने जाया करता था। उसके निधन पर शोक में शुक्रवार को मानस एकेडमी की दोनों शाखाओं में अवकाश कर दिया गया, जबकि कई कोचिंग संस्थान मनोज के शोक में बंद रहे। एक होनहार युवक की आकस्मिक मौत से पूरे नगर में शोक की लहर है। मनोज मूल रूप से गंगोलीहाट के चिटगल गांव का निवासी था। उसके पिता यहां विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। मनोज की पढ़ाई पिथौरागढ़ में ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें