फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोक अदालत में आठ मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 21 Nov 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया। इस दौरान एनआई एक्ट के आठ मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इनकी समझौता राशि 15,87,863 रुपये रही।
विज्ञापन

बैंच संख्या दो में पिथौरागढ़ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन और सदस्य एडवोकेट विनोद सिंह मतवाल ने एनआई एक्ट के तीन मामलों का निस्तारण किया। इनकी समझौता राशि 1,15,000 रुपये रही। वहीं बैंच संख्या चार और पांच में सिविल जज शिव सिंह, सदस्य मदन चंद्र जोशी और न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पना, सदस्य निशांत पुनेड़ा ने एनआई एक्ट के तीन मामलों का 12,86,647 रुपये समझौता राशि के तहत निस्तारण किया।
बैंच संख्या छह में डीडीहाट सिविल जज गुलिस्तां अंजुम, सदस्य कुंदन सिंह बिष्ट और बैंच संख्या सात में गंगोलीहाट सिविल जज रजनीश मोहन, सदस्य मनोज सिंह रावल ने एनआई एक्ट के दो मामलों का निस्तारण किया जिनकी समझौता राशि 1,86,216 रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें