फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छह स्वर्ण पदक जीतकर टनकपुर महाविद्यालय बना चैंपियन

Sat, 21 Nov 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में आयोजित चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में टनकपुर महाविद्यालय चैंपियन रहा। प्राचार्य डाॅ. रेखा जोशी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण पदक जीतकर टनकपुर ने प्रथम, तीन स्वर्ण पदक जीतकर लोहाघाट महाविद्यालय उप विजेता रहा। टनकपुर के हर्षवर्धन को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी डा. रुचिर जोशी ने बताया कि अंतिम दिन पुरुष वर्ग की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद ट्रिपल जंप, हाफ मैराथन, जैवलिन और डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में छात्रसंघ पदाधिकारियों, पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी चारों दिन व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी प्रो. लियाकत अली आदि ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान डाॅ. दिनेश राम, डाॅ. लता कैड़ा, डाॅ. दिनेश व्यास, डाॅ. विद्या कुमारी, डाॅ. ममता बिष्ट, डाॅ. अनीता टम्टा, डाॅ. वंदना चंद, डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. अनीता खर्कवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें