फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सिंचाई विभाग के ईई को घेरा

Wed, 03 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 तटबंधों का निर्माण पूरा कर लौट रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुधवार सुबह जौलजीबी में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सिंचाई विभाग ने तटबंधों के निर्माण के समय रेत, रोड़ी और पत्थर निकालने के लिए महाकाली में खनन कर दिया था। इस कारण महाकाली में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि जब तक यह गड्ढे नहीं भरे जाएंगे, तब तक उनको यहां से जाने नहीं दिया जाएगा। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि सिंचाई विभाग ने तटबंधों के निर्माण के नाम पर नया खतरा सामने खड़ा कर दिया है। पिछले दिनों पानी से भरे इस गड्ढे में एक बच्चा डूब गया था उसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौलजीबी की समाजसेवी लीला बनग्याल ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नदी किनारे तटबंध बनाने के लिए नदी में ही खनन कर दिया। इससे बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीके दीक्षित और जेई महेश जोशी से कहा कि जब तक इन गड्ढों को नहीं भरा जाता तब तक यहां से जाने नहीं देंगे। महिलाएं इस बात पर अड़ गई कि गड्ढे भरने का आश्वासन लिखित में दिया जाए। ईई ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि वह दो दिन के भीतर इन गड्ढों को पत्थर और मिट्टी से भर देंगे, तब जाकर महिलाएं शांत हुई। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, संध्या देवी, बसंती दताल, माधवी देवी आदि महिलाएं थीं। महिलाओं ने कहा है कि यदि दो दिन के भीतर यह गड्ढे नहीं भरे गए तो पिथौरागढ़ में डीएम दफ्तर के सामने धरना शुरू कर देंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें