फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का ईई दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से नाघर-कुमडार क्षेत्र में पिछले पांच दिन से बिजली नहीं है। विभाग अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा पाया है। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह और ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर बिजली विभाग के ईई के कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि बिजली महकमा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने में नाकाम है। पांच दिन से नाघर, कुमडार के पूरे इलाके में बिजली नहीं है, लोग परेशान हैं, यूपीसीएल के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने अधिशासी अभियंता पवन सिंह सामने बिजली किल्लत पर रोष जताया। कहा कि विभाग इतना लापरवाह हो गया है कि इलाके के उपभोक्ताओं को एक साल से बिजली के बिल भी नहीं मिले हैं। अगर एक साथ विभाग इन बिलों की वसूली करेगा तो इसका विरोध किया जाएगा।

ईई ने लोगों को दो दिन के भीतर बिजली बहाल करने का भरोसा दिलाया। उपभोक्ताओं को बिल क्यों नहीं जा रहे हैं, इसकी जांच की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने दो दिन में बिजली बहाल न होने पर आंदोलन की धमकी दी। प्रदर्शन में देवी भट्ट, किशन भट्ट, प्रकाश भट्ट, रोहित भट्ट, मनीष सिंह, विकास थापा, संगीता देवी, अनीता भट्ट, पूजा भट्ट, देवेंद्र प्रसाद, पवन भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें