फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के चालक-परिचालकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बस की खराबी दर्ज कराने गए चालक के साथ रोडवेज वर्कशाप कर्मी द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए रोडवेज के चालक, परिचालकों ने रोडवेज बस स्टेशन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बस स्टेशन में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद चालक, परिचालकों ने डिपो के प्रभारी महाप्रबंधक मोहम्मत नासिर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 30 जून को देहरादून से बस लेकर आए चालक गोकुल सिंह ने वर्कशाप के सीनियर फोरमैन से वाहन की जांच कराई। फोरमैन ने वाहन की खराबी रजिस्टर में दर्ज कराने को कहा। चालक खराबी रजिस्टर में दर्ज कराने गया तो वहां मौजूद कर्मचारी ने चालक के साथ गालीगलौच और मारपीट कर दी, जिससे चालक को चोटें आई हैं। इन लोगों ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहे चालक, परिचालकों की सीनियर फोरमैन सुरेंद्र रावत से इस संबंध में वार्ता हुई। सीनियर फोरमैन ने भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन चालक, परिचालकों को दिया। इस पर चालक, परिचालक मान गए। प्रदर्शन में विनोद शाक्य, पर्वत सिंह, अनिल जोशी, नवीन जोशी, संजय महर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें