फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राथमिक शिक्षकों के 43 पदों के लिए काउंसिलिंग, पहुंचे सिर्फ 26 अभ्यर्थी

Sat, 24 May 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में डीएलईडी और एनआईओएस डीएलएड के प्राथमिक शिक्षकों के 43 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की गई। सिर्फ 26 अभ्यर्थी शिक्षक बनने के लिए काउंसिलिंग में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में 43 पदों पर गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। सभी पद एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग के लिए आरक्षित हैं। शनिवार को काउंसलिंग हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि काउंसलिंग में सिर्फ 26 अभ्यर्थी पहुंचे। फिलहाल 17 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने से शिक्षा विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। पहले से ही जिले में प्राथमिक शिक्षकों के 274 पद और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के 56 पद रिक्त हैं। काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने से इन पदों को भरना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। संवाद
सुबह 10.30 से शाम पांच बजे तक काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे गए। रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण कुमार पंत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें