फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी के सात पद रिक्त

Thu, 15 May 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी के सात पद रिक्त हैं। इससे स्कूलों में निरीक्षण सहित अन्य विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आठों ब्लॉकों में बीईओ और उपशिक्षा अधिकारी के 16 पद स्वीकृत हैं। खंड शिक्षा अधिकारी के आठ पदों के सापेक्ष दो पद रिक्त हैं। उपशिक्षा अधिकारी के आठ पदों के सापेक्ष पांच पद रिक्त हैं। केवल तीन उपशिक्षा अधिकारी कार्यरत हैं। डीडीहाट में उपशिक्षा अधिकारी का कार्यभार कनालीछीना के खंड शिक्षा अधिकारी और धारचूला में धारचूला के उपशिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। इसके अलावा उपशिक्षा अधिकारी का कार्यभार प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। इससे जिले में स्कूलों की जांच, मॉनीटरिंग, प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने जैसे अन्य विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी के पदों का विवरण-
विकासखंड खंड शिक्षा अधिकारी उपशिक्षा अधिकारी
बिण कार्यरत रिक्त
मूनाकोट कार्यरत रिक्त
धारचूला रिक्त कार्यरत
मुनस्यारी कार्यरत रिक्त
कनालीछीना कार्यरत कार्यरत
बेड़ीनाग कार्यरत रिक्त
डीडीहाट रिक्त रिक्त
गंगोलीहाट कार्यरत कार्यरत
जिले के खंड और उप शिक्षा अधिकारी के रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी गई है। शासन की ओर से जल्द ही नए अधिकारी की नियुक्ति होने की उम्मीद है।
-एचआर कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें