पिथौरागढ़। जिले के सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए 56 स्कूल कलक्टर विद्यालय के लिए चयनित किए गए हैं। इन स्कूलों में 138 स्कूल मर्ज किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक नई शिक्षा नीति 2020 के तहत जिले में 56 विद्यालय कलक्टर स्कूल बनाए जा रहे हैं।
इन विद्यालयों में 15 किलोमीटर की दूरी वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। क्लस्टर विद्यालयों में छात्रों के लिए बेहतर पठन-पाठन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विभाग के मुताबिक आठ से 15 किमी की दूरी और कम छात्र संख्या वाले विद्यालयाें को समायोजित कर एक क्लस्टर विद्यालय बनाया जा रहा है। मर्ज होने वाले विद्यालयों के छात्रों के लिए क्लस्टर विद्यालयों तक आने के लिए परिवहन की सुविधा भी होगी।