फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को पीठ पर मतदान केंद्र तक लाई बहू

Fri, 12 Apr 2019 12:15 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
धारचूला में वोट के लिए अपनी वृद्ध सास को पीठ में मतदान केंद्र ले जाती बहू। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
सीमावर्ती गांव के रं समुदाय की महिलाएं कम पढ़ी - लिखी होने के बावजूद मताधिकार के प्रयोग को लेकर काफी जागरूक हैं। व्यास घाटी के गर्ब्यांग गांव की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिश्मती गर्ब्याल को उनकी बहू विनीता गर्ब्याल अपनी पीठ पर तीन किमी दूर राप्रावि मतदान केंद्र में ले गईं। केंद्र में आमा बिश्मती देवी ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया।
विज्ञापन


उधर कनालीछीना विकास खंड के डांगटी गांव में 87 वर्षीय मोतिमा देवी घर में अकेली हैं। उनका पुत्र और उसका परिवार बाहर रहता है। आईएलएसपी के स्वयं सेवी उन्हें मतदान केंद्र तक लाए। मोतिमा देवी की आंखों में बहू-बेटे के घर में अकेला छोड़कर बाहर रहने का दुख भी साफ दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें