फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीएफओ

Sat, 27 Apr 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जंगल में आग लगने से बंगापानी में आबादी के निकट आया घुरड़। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


पिथौरागढ़। जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चीड़ और बांज के जंगल लगातार धधक रहे हैं। वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।



पिथौरागढ़ जिले में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब वन विभाग ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने कहा है कि जंगलों में आग लगाने वालों पर वन अधिनियम के तहत तो कार्रवाई होगी ही साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मुनस्यारी में जंगल में आग लगने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जिले में अब तक आग से 50 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। वन विभाग वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियानों को तेज कर रहा है। स्कूली बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों के बीच नियमित जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वनाग्नि पर रोकथाम करने वाले ग्राम पंचायत को भी प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन








वनों में आग लगने से आबादी तक पहुंच रहे वन्यजीव



बंगापानी (पिथौरागढ़)। वनों में आग लगने से वन्यजीव आबादी की ओर आ रहे हैं। शनिवार को बंगापानी बाजार के पास घुरड़ देखे गए। इन दिनों जंगलों में आग लगी हुई है। इसके चलते वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ गया है। कई जानवर आग लगने और प्यासे होने से आबादी का रुख कर रहे हैं। एक ओर इन पशुओं के जंगल की आग से खतरा रहता है दूसरा आबादी के निकट शिकारियों और कुत्तों के हमलाें में मारे जाने की आशंका रहती है। ऐसे में इन वन्य जीवों पर दोहरा खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगाें ने वन विभाग से वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें