डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के रामलीला मैदान में चल रही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीवीए ने भागीचौरा को हराकर अपना मुकाबला जीत लिया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
रविवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला डीवीए और भागीचौरा के बीच खेला गया। डीवीए की टीम ने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में 25-18 पाइंट्स के साथ आगे रही। वहीं दूसरे सेट में भागीचौरा की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी लेकिन वापसी नहीं कर पाई। डीवीए की टीम ने दूसरे सेट में 25-19 पाइंट्स हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।
दूसरा मुकाबला अस्कोट और हरसैम क्लब हाट के मध्य खेला गया। बारिश के कारण मुकाबले को बीच में रोकना पड़ा। रेफरी विक्रम बिष्ट, भुवेंद्र भंडारी रहे। आंखों देखा हाल सौरभ शाह, हर्षित मेहरा ने सुनाया। इस दौरान लवि कफलिया, मनोज शाह, नकुल शाह, मनोज भंडारी, किशोर शाह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।