फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विमान नहीं आने से सड़क मार्ग से किया आवागमन

Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के नैनीसैनी से देहरादून के लिए संचालित फ्लाई बिग कंपनी की विमान सेवा सोमवार को बंद रही। देहरादून से विमान नहीं आने के कारण यात्रियों को सड़क मार्ग से आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन

नैनीसैनी से देहरादून के लिए विमान सेवा शुरू होने से सीमांत जिले के लोगों को सुविधा मिली है लेकिन कई बार सेवा स्थगित करने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। सोमवार को भी टिकट कैंसिल की सूचना मिलने पर यात्रियों को निराश होना पड़ा। इसके बाद यात्रियों ने सड़क मार्ग से सफर किया।
सोशल वेलफेयर सोसायटी के सुनील वर्मा का कहना है कि विमान सेवा के संचालन से सीमांत के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। जो लोग कई कारणों से सड़क मार्ग से आवागमन नहीं कर पाते हैं वह भी अब अपने गांव आ पा रहे हैं। सोमवार को विमान सेवा का संचालन बंद रहने से लोगों को निराश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार को नियमित सेवा के लिए उचित इंतजाम करने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें