फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही

Sun, 14 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
नाचनी के मोड़म गांव में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्वीटी ग्राम पंचायत के मोड़म में सिंचाई नहर की मरम्मत न होने से किसान इस बार धान की रोपाई नहीं कर पाए। क्वीटी की प्रधान नीमा देवी ने बताया कि पिछले साल बरसात में मोड़म की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिंचाई विभाग के सामने लगातार मामला उठाने के बाद भी नहर की मरम्मत नहीं की गई। प्रधान ने कहा कि इलाके में धान मुख्य फसल है। विभाग की लापरवाही से इस बार किसान धान की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि धान की रोपाई के लिए पौध तैयार किए गए हैं। इन पौधों को विरोध स्वरूप सड़क पर रोपा जाएगा। साथ ही सरकार, प्रशासन और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम सांगड़ी में भी सिंचाई का कोई साधन नहीं है। वहां भी किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। उधर, विभाग नहरों की मरम्मत के लिए आपदा मद से धन न मिलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें