फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीमार बुजुर्ग को 16 किमी खच्चर से लाना पड़ा सड़क तक, फिर 108 से पहुंचाया अस्पतला

Thu, 12 Sep 2024 11:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

चंपावत जिले के सड़क विहीन मटकांडा गांव के एक बुजुर्ग को इलाज के लिए 16 किमी खच्चर पर लाना पड़ा। इसके बाद बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस से 16 किमी दूर जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
बीमार बुजुर्ग को 16 किमी खच्चर से लाना पड़ा सड़क तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के सड़क विहीन मटकांडा गांव के एक बुजुर्ग को इलाज के लिए 16 किमी खच्चर पर लाना पड़ा। इसके बाद बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस से 16 किमी दूर जिला अस्पताल लाया गया। सड़क नहीं होने के कारण गांव के लोग मरीज को डोली या खच्चर पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचते हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर मटकांडा ग्राम पंचायत के 64 वर्षीय बुजुर्ग कृष्ण सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उन्हें बुखार था। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें चंपावत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद उन्हें खच्चर पर ऊबड़-खाबड़ रास्तों से 16 किमी दूर मंच तक लाया गया। यहां से बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये पढ़ें- Pithoragarh News: आदि कैलाश के लिए 50 पास जारी, सड़क बंद होने से धारचूला लौटे यात्री; दिनभर फंसे रहे 70 लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खच्चर को इसके लिए 800 रुपये देने पड़े। अब वापसी में भी बुजुर्ग को 16 किमी खच्चर, डोली पर या पैदल चलकर जाना होगा। ग्रामीणों ने बताया कि ने मंच बकोड़ा सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। इस निर्माण के बाद मटकांडा के ग्रामीण भी सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें