फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदलि कुशलि पत्रिका के दुदबोलिक पुरोधा मठपाल अंक का छह शहरों में हुआ विमोचन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आदलि कुशलि पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन करते साहित्यकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से प्रकाशित कुमाउंनी मासिक पत्रिका ने साहित्यकार ‘मथुरादत्त मठपाल’ की स्मृति में ‘‘दुदबोलिक पुरोधा ‘मथुरादत्त मठपाल’ को समर्पित अंक’’ प्रकाशित किया है। जिसका पिथौरागढ़, रामनगर, हल्द्वानी, देहरादून सहित छह स्थानों पर साहित्यकारों ने विमोचन किया।
विज्ञापन

विमोचन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि साहित्यकार मठपाल ने जो अपनी दुदबोली कुमाउंनी के साथ ही उत्तराखंड की क्षेत्रीय बोली,भाषाओं को भी आगे बढ़ाने के सराहनीय प्रयास किए हैं, उन प्रयासों को सभी ने मिलकर आगे बढ़ाना होगा और उनके अप्रकाशित साहित्य को प्रकाशित करवाना होगा। आदलि कुशलि पत्रिका की संपादक डॉ. सरस्वती कोहली ने कहा कि हमारे शहर में एक कुमाउंनी साहित्य की पुस्तकों का पुस्तकालय होना चाहिए, जिससे आसानी से कुमाउंनी साहित्य के प्रति रुचि रखने वाले जनमानस को सुविधा उपलब्ध हो सके। पिथौरागढ़ में डॉ.गुरुकुलानंद सरस्वती, डॉ.परमानंद चौबे, प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, दिनेश भट्ट ने, रामनगर में दिनेश चंद्र जोशी, भुवन पपनै, नवेंदु मठपाल, कैलाश चंद्र त्रिपाठी, नवीन तिवारी, निखिलेश उपाध्याय, नवल पत्रिका के संपादक हरिमोहन, धर्मेन्द्र नेगी ने, हल्द्वानी में जगदीश जोशी, सुनीता भाष्कर, जगमोहन सिंह रौतेला, डॉ. गजेंद्र बटोही, बच्ची सिंह रावत, त्रिलोचन जोशी ने रुद्रपुर में हेम पंत, हरीश बिष्ट, मोहन राम, डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा, मनमोहन जोशी, ख्याली दत्त जोशी और देहरादून में डॉ. योगंबर सिंह बर्तवाल, डॉ. मीनाक्षी रावत ने विमोचन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें