फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद भी सूखे हलक

Thu, 26 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में जमकर बारिश के बाद ही पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जल संस्थान के अधिकारियों के पास इस बाबत कोई जवाब नहीं है। नगर की करीब 55 फीसदी आबादी को चार दिन से पानी का गंभीर संकट झेलना पड़ रहा है। जल संस्थान ने पहले दिन घाट पंपिंग योजना की बिजली लाइन खराब होने का बहाना बनाया, अगले दिन नदी में सिल्ट आने के कारण पानी लिफ्ट न हो पाने की बात कही। नगर के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को आंशिक सप्लाई की गई। जल संस्थान ने अब स्टैंडपोस्ट में भी पानी उपलब्ध कराना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


बारिश होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब पेयजल संकट दूर होगा, लेकिन जल संस्थान ने बारिश होने के बाद लगातार चौथे दिन पेयजल की सप्लाई पूरी तरह ठप कर दी। उपभोक्ताओं का कहना है कि जल संस्थान ने अवैध रूप से कनेक्शन बांटे हैं। होटलों में लगातार पेयजल सप्लाई की जाती है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जल संस्थान घाट से पानी लिफ्ट कर ही नहीं पा रहा है। वह थरकोट के पास जिस नाले से पानी एकत्र कर रहा है उस नाले में पानी कम हो गया है।

फोन नहीं उठाते जल संस्थान के अफसर
पिथौरागढ़। जल संस्थान ने पेयजल समस्या की जानकारी देने के लिए गर्मी शुरू होते ही कुछ फोन नंबर अखबारों में छपाए थे। यह कहा गया था कि समस्या होने पर इन नंबरों में फोन करें, लेकिन यह फोन कभी रिसीव नहीं होते। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा सुबह के समय किसी का फोन नहीं उठाते, क्योंकि उनको मालूम रहता है कि लोग पानी न आने की शिकायत करेंगे। अब लोगों के सामने यह समस्या है कि अपनी शिकायत किससे करें।
विज्ञापन


सीएम ने कहा था डीएम होंगे जिम्मेदार
पिथौरागढ़। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा था कि यदि किसी इलाके में पेयजल संकट होगा तो डीएम जिम्मेदार होंगे। इस आदेश के बाद डीएम एचसी सेमवाल ने अफसरों की बैठक ली थी और पानी की व्यवस्था सुचारु रखने को कहा था, लेकिन उनके आदेश पर अफसरों ने अमल नहीं किया।

डीडीहाट में अब भी टैंकरों से बंट रहा पानी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में एसएसबी, आईटीबीपी, यूथ सोसायटी के लोग अब भी टैंकरों से पानी बांट रहे हैं। जल संस्थान के प्राकृतिक स्रोतों में अभी पानी का स्तर नहीं बढ़ा है। इस कारण लोग टैंकरों पर ही निर्भर हैं। जल  संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा कि लोगों के सहयोग से पेयजल संकट में काफी राहत मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें