फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति ने दरोगा पर किया हमला

Sat, 11 Apr 2015 06:09 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपनिरीक्षक विजया पर शुक्रवार की शाम गश्त के दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोनिवि में चालक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एके त्यागी ने बताया कि उपनिरीक्षक विजया शुक्रवार की शाम कोर्ट परिसर के आसपास गश्त पर थी। तभी लोनिवि के चालक घनश्याम भट्ट ने विजया की गाड़ी रोक दी और उनसे बहस करने लगा। इतने में तैश में आकर घनश्याम ने विजया के हाथ में डंडे से प्रहार कर दिया और मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने पूरी रात घनश्याम को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसे लोनिवि चौराहे के पास पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घनश्याम के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक पीएस रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें