फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रांथी गांव के लोगों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। गांव के लोग इस बात से नाराज हैं कि धारचूला नगर का सारा कूड़ा उनके गांव की सीमा में तपोवन के पास डाला जा रहा है। इससे सारा वातावरण प्रदूषित हो गया है और लोगों तथा जानवरों में बीमारी होने लगी है। गांव के लोग पोस्टआफिस को रांथी गांव में शिफ्ट करने की मांग भी कर रहे हैं। इस समय लोगों को पोस्टआफिस जाने के लिए तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

रांथी निवासी बलवंत बोरा और ईश्वर सिंह बोरा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि नगरपालिका वर्षों से नगर का कूड़ा तपोवन में फेंक रही है। जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण का कोई उपाय नहीं किया गया है। सारा कूड़ा पानी के स्रोतों में फैल रहा है। लोगों के गुस्से को देखते हुए एसडीएम पारितोष वर्मा ने नगरपालिका के ईओ जीके तिवारी से कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए दूसरे स्थान पर स्थायी व्यवस्था की जाए। इस मौके पर सीओ हिमांशु शाह, एसओ बलवंत कांबोज भी मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में रुकम सिंह, ओमप्रकाश कापड़ी, हरीश धामी, राजू नेगी, कैलाश धामी, करन सिंह धामी, खीम सिंह बोरा, अरविंद बोरा, कवींद्र बोरा, गगन सिंह समेत तमाम लोग थे। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कूड़े की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


 
फोटो 11 पीटीएच 18 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें