गंगोलीहाट के लाली वार्ड में आयोजित बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष विमल रावल और अन्य। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जल्द ही नगर के लोगों की पेयजल समस्या दूर होगी। इसके लिए पालिका लाली वार्ड में 20 हजार लीटर क्षमता का पेयजल टैंक बनाएगी। वार्ड निवासी पूरन चंद्र पंत पेयजल टैंक के लिए अपनी भूमि दान दे रहे है। भवन कर निर्धारण के लिए भी जल्द सर्वे होगा।
लाली वार्ड में पालिकाध्यक्ष विमल रावल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर के लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए पेयजल टैंक के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही अधिक भवन कर लगने पर इंजीनियरों से सर्वे कराने का भी निर्णय लिया गया। ईओ मीनाक्षी बरदौला ने कहा कि सर्वे के आधार पर ही भवन कर लिया जाएगा। बैठक में छुरमल मंदिर में टाइल्स लगाने, क्रियास्थल तक पाइपलाइन बिछाने और रास्तों की सफाई का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
पालिकाध्यक्ष विमल रावल ने कहा कि नगर के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। बैठक में सभासद लक्ष्मी कार्की, ललित प्रसाद पंत, भगवान बल्लभ पंत, सुभाष पंत, गौरव पंत, किशन पंत, रमेश चंद्र, गणेश चंद्र, पूर्व सभासद मोहन कार्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद