पिथौरागढ़। टकाना में आयोजित कार्यक्रम में ऐंचोली-पनलोट वार्ड के पार्षद सौरभ भंडारी को कुमाऊंनी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। संयोजक जुगल किशोर पांडे ने कहा कि नवनिर्वाचित पार्षदों को कुमाऊंनी टोपी पहनाकर उन्हें स्वच्छता का संदेश अपने वार्डो में पहुचाने पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अब तक 27 पार्षदों को इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है। वहां बाल साहित्यकार ललित शौर्य, ललित मोहन पाटनी, जेएस माहरा, गिरीश पांडे, दीपक त्रिपाठी आदि थे। संवाद