फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो साल से ठप है एक करोड़ की पेयजल योजना

Wed, 11 Sep 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
न्वाली सोलर पंपिंग योजना का टैंक। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के पांच से अधिक गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए एक करोड़ से बनी सोलर पंपिंग योजना दो साल से ठप है। योजना का संचालन न होने से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने छह महीने के भीतर योजना से जलापूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कनालीछीना विकासखंड के न्वाली, ओखलड़ूंगा, न्वालीधुरा, रुनड़ा, धुरा, नई बस्ती के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब एक करोड़ रुपये से सोलर पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, पूरन राम, चंदन जोशी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ओखलडुुंगा में अधिक ऊंचाई पर टैंक बनाने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। दो साल से योजना ठप है। लोग पानी के लिए तरसते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। चेतावनी देते हुए कहा छह महीने के भीतर योजना से जलापूर्ति नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें