फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बस्तिया में पेयजल स्रोत का पानी घटा, पेयजल किल्लत शुरू

Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत बस्तिया की एकमात्र पेयजल योजना के स्रोत का पानी कम होने से पेयजल किल्लत बढ़ गई है। ग्रामीणों को सुबह एक घंटे ही पर्याप्त पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के लोग ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायत की ओर से की जा रही है। ग्रामीणों ने नए स्रोत से एक और पेयजल योजना के निर्माण की मांग की है। ग्राम प्रधान सरोज देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत में करीब 150 परिवार हैं। वर्तमान में एकमात्र पेयजल योजना है, गर्मी में स्रोत का पानी कम होने से टंकी का पानी एक घंटे में ही खत्म हो जा रहा है। एक घंटे में ग्राम सभा में सभी जगह एक साथ पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे पेयजल किल्लत बढ़ रही है, ग्राम सभा की ओर से वैकल्पिक ट्यूबवेल चलाकर तात्कालिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने पेयजल किल्लत के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन से नए पानी के स्रोत से लाइन बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें