फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री के क्षेत्र में पानी काे हाहाकार

Sun, 28 Jan 2018 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पानी काे हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के विधानसभा क्षेत्र में लोग पीने के पानी के लिए तरस गए हैं। रविवार को नगर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। सिमलगैर क्षेत्र में पानी की सप्लाई तो हुई लेकिन इतना गंदा पानी आया कि लोग उसे पी नहीं पाए।

विज्ञापन


नगर के घंटाकरण, सेरा, खड़कोट, नगर पालिका जोन के जगदंबा कॉलोनी, गांधीनगर और आधे टकाना क्षेत्र में पानी की बूंद नहीं टपकी। पानी नहीं आने से लोगों का सुबह से जलधारों, हैंडपंपों में जुटना शुरू हो गया। दोपहर तक लोग पानी की ही व्यवस्था में लगे रहे। जल संस्थान ने सिमलगैर क्षेत्र में पानी की सप्लाई की, लेकिन पानी इतना गंदा था कि लोग उसे पीने के काम में नहीं ला सके।

सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने बताया कि सिमलगैर में रविवार को गंदे पानी की सप्लाई हुई। इससे साफ है कि जल संस्थान पेयजल टैंकों की सफाई में ध्यान नहीं दे रहा है, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। इससे पहले कई दिनों तक नगरपालिका जोन और टकाना क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। लोगों में जल संस्थान के खिलाफ जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया
पानी की सप्लाई न होने के कारणों की जानकारी के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना के फोन नंबर 9411113344 पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद अवर अभियंता सीएम चनकन्याल को फोन मिलाया गया, उन्होंने भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। जल संस्थान के अधिकारियों के फोन न उठाने की बातें पहले भी सामने आती रहीं हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार के अधिकारियों को 24 घंटे फोन खुला रखने के निर्देश हैं, पेयजल मंत्री इसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, बावजूद इसके जल संस्थान के अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें