फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमुद्दों को लेकर तीन दिनी सत्याग्रह पूरा

Sun, 28 Jan 2018 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक में सत्याग्रह के दौरान धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनमुद्दों को लेकर गांधी चौक पर चले तीन दिनी सत्याग्रह का रविवार को समापन हो गया। रविवार को भी कई लोगों ने मौनव्रत रखा और सैकड़ों लोगों ने इस मुहिम को समर्थन दिया। सत्याग्रह के संयोजक मनोज कुमार जोशी ने तीन दिनों तक उपवास रखा। समापन के समय कहा गया कि प्रशासन को रसोईगैस की होम डिलीवरी शुरू करने के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। सभी एटीएम की व्यवस्था सुचारु करने के लिए एक महीने का समय दिया गया। बेस अस्पताल में ओपीडी शुरू करने और एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। यह समय सीमा समाप्त होने के बाद फिर से आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


26 जनवरी से शुरू हुए सत्याग्रह में दो रात लगातार कई लोग धरने पर बैठे रहे। इनमें मनोज कुमार जोशी, खीम सिंह भंडारी, गोवर्धन भट्ट, शमशेर महर, नीरज भट्ट, मोहित, सूरज, अमित जोशी शामिल हैं। दिन में रविवार को जिन लोगों ने मौनव्रत रखा उनमें शमशेर महर, सुबोध बिष्ट, जगदीश कलौनी, मनोज कुमार जोशी, महेश बराल, केके उप्रेती, बीडी नियोलिया, जीवन जोशी आदि शामिल रहे।

आयोजक मनोज कुमार जोशी ने कहा कि सत्याग्रह में जो मुद्दे उठाए गए हैं उनका आम लोगों से संबंध रहा है। वह मानते हैं कि इस आंदोलन के बाद लोगों की चेतना का विकास होगा और लोग अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला है। इससे साबित होता है कि व्यवस्था से लोग नाराज हैं और वह उसमें सुधार चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें