फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांखू में शराब पी और पिलाई तो होगा सामाजिक बहिष्कार, जुर्माना भी लगेगा

Wed, 18 Feb 2026 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पांखू में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर बैठक करतीं महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए पांखू क्षेत्र की महिलाएं मुखर हो गई हैं। उन्होंने वाहनों से शराब लाकर बेचने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का एलान किया है। साथ ही संबंधित व्यक्ति पर 30,000 रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पांखू के पंचायत घर में एक बार फिर महिला मंगल दल, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से बिक रही शराब पर पाबंदी लगाने के लिए सामूहिक बैठक की। उन्होंने एक स्वर से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने, शादी में शराब परोसने पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव पास किया। आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि इस महंगाई के दौर में गरीब परिवार के लोग इस बुराई का शिकार हो रहे हैं। शराब की अधिक अवैध बिक्री से क्षेत्र का माहौल जहां खराब हो रहा है, वहीं गरीब परिवार के युवा इसकी गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रहे हैं। आए दिन परिवारों में कलह की घटनाएं हो रही हैं।
गुस्साई महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में शराब की खुलेआम बिक्री से आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। आक्रोशित महिलाओं ने निर्णय लिया है कि अंतिम चेतावनी के बाद भी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री बंद नहीं हुई तो वह ऐसे लोगों की पहचान कर उसका सामाजिक बहिष्कार करते हुए उस पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाएंगी। साथ ही बाजार बंद कर जुलूस और धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगी। महिलाओं के हाथों में अवैध शराब के खिलाफ पोस्टर भी थे। बैठक में किरन कार्की, शोभा कार्की, सोनी रौतेला, विमला देवी, पूजा पाठक, पार्वती जोशी, नेहा जोशी, जानकी जोशी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें