फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद बसों में उमड़ी भीड़

Wed, 02 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बस स्टेशन में उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली की छुट्टी के बाद लोगों का अपने कार्यक्षेत्र को लौटने का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को भैयादूज के कारण वाहनों में भीड़भाड़ थी। बुधवार को आफिस, स्कूल जाने वालों, त्यौहार पर घरों को गए लोगों के लौटने के कारण वाहनों में भारी दबाव रहा। ज्यादा भीड़ होने के बावजूद रोडवेज ने किसी भी रूट पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की। बताया गया कि बुधवार सुबह से ही दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


दिल्ली और देहरादून के लिए सिर्फ रोडवेज बसों का संचालन होता है। इन स्थानों के लिए गिनी-चुनी बसें लगने से यात्री खासे परेशान रहे। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो दिन तक यात्रियों का दबाव इसी तरह बना रहेगा।
आंतरिक मार्गों पर जीप और टैक्सी वालों की भारी मनमानी रही। उन्होंने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अतिरिक्त किराया तो वसूला ही। साथ में वह ओवरलोडिंग करने से भी बाज नहीं आए। जिले के सभी आंतरिक मार्गों पर सिर्फ जीपों का ही संचालन होता है। डीडीहाट, धारचूला, थल, बेड़ीनाग जाने वाली हर जीप में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा और हल्द्वानी के लिए चलने वाली टैक्सियों से भी बड़ी संख्या में यात्री रवाना हुए। रोडवेज के पास ऐसी स्थिति नहीं है कि किसी भी मार्ग पर एक अतिरिक्त बस का संचालन कर सके। केएमओयू की बसों का भी निश्चित शेड्यूल बना हुआ है। इन बसों की संख्या भी नहीं बढ़ पाती। एक जीप चालक ने बताया कि जिस रूट पर वह आम दिनों में सिर्फ दो चक्कर लगाते थे, उनमें उनको चार-चार चक्कर लगाने पड़े, क्योंकि यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। अभी बृहस्पतिवार को भी वाहनों में इसी तरह की भीड़ रहेगी। दो तीन दिन बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें