पिथौरागढ़ महाविद्यालय खेल मैदान में मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में चल रही प्रेसिडेंट फुटबॉल कप प्रतियोगिता में ड्रीम ब्वॉयज, लेलू, चैंसर और कुसौली ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ड्रीम ब्वॉयज ने तड़ागी ब्वॉयज, लेलू ने नूप ब्वॉयज, चैंसर ने एएफसी और कुसौली ने विण को हराया।
महाविद्यालय खेल मैदान में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ललित धानिक और प्रधान खेलगांव रवि बोहरा, बीएसएनएल के एसडीओ एसके साहू ने मैच का शुभारंभ किया। पहला प्री क्वार्टर फाइनल ड्रीम ब्वॉयज और तड़ागी ब्वॉयज के बीच खेला गया। ड्रीम ने 1-0 से मैच जीता। दूसरा मैच लेलू और नूप ब्वॉयज के बीच खेला गया। लेलू ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा प्री क्वार्टर फाइनल एएफसी और चैंसर के बीच खेला गया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। टाई ब्रेकर में चैंसर ने 4-3 से मैच जीता। चौथा क्वार्टर फाइनल कुसौली और विण के बीच खेला गया, जिसमें कुसौली ने 2-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह, राहुल जोशी, महेश चुफाल, नितिन उप्रेती, मोंटी तिवारी, राजू खोलिया, अशोक सिंह ने निभाई।मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी।