फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का रुख पलटा, कई घरों में घुसा पानी

Fri, 06 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सिनेमा लाइन में शुक्रवार दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश के दौरान कुंडी खोला नाले का रुख पलट गया और पानी कई घरों में घुस गया। इस कारण भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सिनेमा लाइन निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के गौशाले में पानी घुसने से जानवरों के लिए खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन


उनके मकान की पहली मंजिल में पानी घुसने से घर का सामान खराब हो गया। इस मकान से सटे सावित्री देवी के मकान में भी बारिश का पानी घुस गया।
सूचना पर एसडीएम अनुराग आर्य, तहसीलदार हरीराम, आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गौशाले में फंसे जानवरों को बाहर निकाला और घर में घुसे पानी की निकासी की। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने नगरपालिका और लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि तत्काल पानी के निकास की व्यवस्था करें। पीड़ित त्रिलोक सिंह ने बताया कि पिछले साल भी नाले का रुख पलटने से उनके घर में पानी घुस गया था। 

बजेटी में निर्माणाधीन मकान में घुसा मलबा
बारिश के बीच यहां बजेटी में शुक्रवार को शाम सड़क के स्कबर से एक निर्माणाधीन मकान में भारी मलबा घुस गया। प्रभावित ने नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। शुक्रवार शाम को हुई बारिश से बजेटी में पीएमजीएसवाई की सड़क के स्कबर से पानी, मलबे का नाला फूट पड़ा। मलबा ऊषा देवी नामक महिला के निर्माणाधीन मकान में घुस गया। महिला के निर्माणाधीन मकान में हाल में लिंटर पड़ा था। मलबा घुसने से मकान को नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत समेत तमाम लोगों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंत ने जिला आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की सूचना देकर क्षति का आकलन करने और प्रभावित महिला की मदद करने को कहा है। उन्होंने लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन से भी आवश्यक कदम उठाने को कहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। टीम मौके को रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें