पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक डॉ. डीडी पंत की 105वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। दल के अध्यक्ष चंद्र शेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्व. पंत ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए युवाओं के साथ मिलकर उत्तराखंड क्रांति दल का गठन किया। दल के संस्थापक अध्यक्ष बनकर राज्य आंदोलन की शुरुआत की और काशी सिंह ऐरी जैसे छात्रों को राज्य आंदोलन की कमान सौंपी।
उन्होंने कहा कि डॉ. पंत ने द्वितीय विश्व युद्ध के कबाड़ से लैब तैयार की। वर्ष 1973 में कुमाऊं विश्व विद्यालय के प्रथम कुलपति बने। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डीडी पंत की तस्वीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह बोरा, पूर्व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कोहली, जिला महामंत्री मदन पोखरिया, आईटी प्रकोष्ठ कुमाऊं प्रभारी गिरीश जोशी, वरिष्ठ नेता राम सिंह ऐरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद