फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 30 अगस्त तक हो जाएगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

Wed, 14 Aug 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बलुवाकोट में अनशनकारियों को ​शि​क्षकों की नियु​क्ति को लेकर लि​खित पत्र सौंपते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श इंटर काॅलेज बलुवाकोट में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर चल रहा आंदोलन अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। अधिकारियों ने 30 अगस्त तक रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति का लिखित आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बलुवाकोट इंटर काॅलेज में रिक्त चल रहे पदों में शिक्षकों की तैनाती और मैदानी क्षेत्र में संबद्ध किए गए भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता को वापस बलुवाकोट भेजने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग पिछले छह दिनों से आंदोलित थे। लोगों की नाराजगी को देखते हुए बुधवार को तहसीलदार आशीष रौतेला और खंड शिक्षा अधिकारी आशा राम चौधरी अनशन स्थल पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी आशा राम चौधरी ने प्रवक्ता के रिक्त विषयों अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति 30 अगस्त तक करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने अनशन समाप्त कर दिया। तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी ने अनशनकारियों को जूस पिलाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूरन सिंह ग्वाल, भूपेंद्र सिंह, महेश सिंह, जयराम आर्य, पूर्व प्रधान हरीश आर्या, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा सहित अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें