फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में घर-घर जाकर होगी टीबी की जांच

Tue, 02 Apr 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में क्षय रोग नियंत्रण के उद्देश्य से शहरी और ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर स्क्रीनिंग कराई जाएगी। पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग को 32-32 लाख की अल्ट्रा पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन मिल गई हैं। जल्द ही क्षय रोग विभाग ग्रामीणों क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों का एक्स-रे कर जांच शुरू कर देगा।
विज्ञापन

टीबी सक्रिय रोगी खोज (एसीएफ) अभियान और टीबी प्रिवेंटिव थैरेपी (टीपीटी) को सुदृढ़ीकरण करने के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को ये मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इस अल्ट्रा पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का संचालन मोबाइल एक्स-रे वैन के माध्यम से किया जाएगा। इसमें लगे कैमरों की मदद से लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान टीबी और अन्य रोगों का आसानी से पता चल पाएगा।
कोट
विभाग को दो अल्ट्रा पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन मिल गई हैं। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच की जाएगी। इससे टीबी और अन्य रोगों का आसानी से पता लग पाएगा। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें