धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के दसवें दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शुक्रवार को मल्लिकार्जुन स्कूल, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज धारचूला, राइंका बगड़ीहाट, जौलजीबी, बलुवाकोट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बृहस्पतिवार रात राबाइंका धारचूला के बच्चों ने मतदाता जागरूकता नाटक के माध्यम से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनाने और मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
नेपाल के स्टार कलाकार महेश औझी ने डोली चढ़ी मैत ऊलो, अनिता ये बिराना देश में की प्रस्तुति दी। मलय आर्या ने हिंदी, नेपाली गानों से दर्शकों को खूब नचाया। महिला मंगल दल दांतू ने रं भाषा के गीत पेश किए। भावना ने भी शानदार नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर पिथौरागढ़ अनिल कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि एसडीएम मुनस्यारी यशबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हवलदार प्रसाद, मेलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, सहायक मेलाधिकारी राम प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी आशा राम, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू रहे। इस मौके पर पुष्कर बौनाल, हरीश गुंज्याल, योगेश गर्ब्याल, जगदीश प्रसाद, दौलत पाल, तुलसी जोशी, दिनेश वर्मा, सुरेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। बाक्स
ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
धारचूला। जौलजीबी मेले में आयोजित ग्रैंड फिनाले की फाइनल प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन स्कूल धारचूला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राइंका कालिका की टीम दूसरे और एंजिल कॉन्वेंट स्कूल धारचूला तीसरे और राइंका बगड़ीहाट चौथे स्थान पर रहे। विजेताओं को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। व्यापारी राजेंद्र रायपा और नरेश रायपा ने प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को एक-एक जैकेट भेंट की। संवाद