फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिना अनुमति वन क्षेत्र में ठहरे देशी-विदेशी यात्रियों को हटाया

Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वन क्षेत्र में ठहरे पर्यटकों से बातचीत करते पुलिस, वन विभाग और एलआईयू अ​धिकारी। स्रोत: पुलिस वि
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बिना अनुमति के मुनस्यारी के मर्तोली थौड़ वन क्षेत्र में ठहरे पर्यटकों को पुलिस और वन विभाग ने हटाया। स्विट्जरलैंड, अमेरिका, टर्की, रूस, बेल्जियम, जर्मनी सहित अन्य देशों से आए विदेशी नागरिक के साथ ही दिल्ली, केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए यात्री रेनबो फैमिली गैदरिंग कार्यक्रम के तहत टेंट लगाकर ठहरे हुए थे।
विज्ञापन

मुनस्यारी पुलिस को कुछ पर्यटकों के आरक्षित वन क्षेत्र में टेंट लगाकर रुके होने की सूचना मिली थी। इस पर मुनस्यारी थानाध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में वन विभाग, एलआईयू और राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि सभी पर्यटक रात में वहां रुकने के लिए पहुंचे थे। पर्यटकों को बताया गया कि वन विभाग की अनुमति के बिना वन क्षेत्र में रात्रि प्रवास करना अवैधानिक है।
पर्यटकों के पास वन विभाग की कोई वैध अनुमति नहीं होने पर उन्हें वन क्षेत्र खाली कर मुनस्यारी कस्बे के अधिकृत होटल और होम स्टे में जाने के लिए कहा गया। कार्यवाही के दौरान सभी विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट और वीजा के साथ ही भारतीय नागरिकों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज की जांच की गई। जांच में सभी प्रपत्र वैध मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण के साथ ही नियमाें का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें