फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पानी की टंकी में मिट्टी मिलने पर डीएम खफा, संबंधित कंपनी के खिलाफ चालान की कार्रवाई के निर्देश

Thu, 26 Sep 2024 01:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

डीएम ने मोस्टमानू स्थित निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
डीएम ने मोस्टमानू स्थित निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का औचक निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मोस्टमानू स्थित निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल टैंक में मिट्टी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार को श्रम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के माध्यम से संबंधित कंपनी के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मेडिकल काॅलेज के विभिन्न ब्लॉकों के भवनों, परिसर, ग्रीन बेल्ट आदि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली कच्ची सामग्री की गुणवत्ता, मजदूरों की सुरक्षा आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल काॅलेज के निर्माण से आंवलाघाट पेयजल योजना की लाइन शिफ्टिंग की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि लाइन को इस तरीके से शिफ्ट किया जाए कि शहर की पेयजल आपूर्ति पर इसका असर न पड़े।

डीएम ने कार्यरत मजदूरों से उनकी समस्याएं जानते हुए प्रयोग में लाई जा रही पेयजल की जांच कराई। जिलाधिकारी ने साइट पर कार्य कर रहे मजदूरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट, ग्लब्ज, बूट्स, माॅस्क आदि नहीं होने एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था, आवास, पेयजल, शौचालय आदि का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला जिला चिकित्सालय में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मेडिकल कालेज का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम एवं संबंधित कंपनी के अधिकारियों को आईटीआई डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अप्रेंटिस से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीओ परवेज अली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें