फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीएम ने किया घाट बैंड का निरीक्षण, स्थायी उपचार की डीपीआर स्वीकृत

Sun, 27 Sep 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट बैंड (मुन्ना बैंड) का डीएम आशीष कुमार भटगाई ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क की वर्तमान स्थिति, पहाड़ी से गिर रहे मलबे तथा मार्ग को सुचारु बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने स्थायी उपचार के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की भी समीक्षा की। एनएच के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मुन्ना बैंड के स्थायी उपचार के लिए डीपीआर को उच्च स्तर से स्वीकृति मिल गई है और टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर जल्द कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत घाट बैंड में एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने के निर्देश दिए।
.............
संवेदनशील क्षेत्र में बिना सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना यात्रियों को आगे न बढ़ने देने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर तैनात अधिकारियों को परिस्थितियों के अनुसार यातायात का संचालन करने और यात्रियों को मार्ग की स्थिति व सावधानी के बारे में लगातार जानकारी देने को कहा गया है। मुन्ना बैंड का स्थायी समाधान करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कुमार भटगाईं, डीएम पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें