पिथौरागढ़। जिले में रविवार को एक नेशनल हाईवे समेत कई मार्ग बाधित रहे। चार बॉर्डर रोड के साथ ही दो स्टेट हाईवे भी शामिल रहे। घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर दोपहर में होशियार सिंह द्वार और शाम को दिल्ली बैंड के पास मलबा आया, जिसे कुछ देर बार सुचारु कर दिया गया। इसके अलावा थल-बेड़ीनाग, ओगला-डीडीहाट स्टेट हाईवे भी भूस्खलन से कई घंटे बंद रहे। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग भी वड्डा के पास भूस्खलन से बाधित रहा। शाम तक तवाघाट-गुंजी और सोबला दर तिदांग बॉर्डर रोड नहीं खुले सके। रविवार शाम को मुनस्यारी-मिलम बॉर्डर रोड भी भूस्खलन से बाधित हो गया। इनके अलावा सात ग्रामीण सड़कों पर शाम तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई।