फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राहत केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के डिग्री कालेज शिविर में भोजन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे। सं? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने डिग्री कॉलेज और जीआईसी में बनाए गए राहत केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत केंद्र में बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची। इस दौरान शिविर में रहे लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रशासन की ओर से बनाए गए अन्नपूर्णा काउंटर से जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न और दैनिक जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। राजकीय शिक्षक संघ इसमें अहम भूमिका निभा रहा है। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह रावल के नेतृत्व में शिक्षक विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को राशन पैकेट बांट रहे हैं।
मंगलवार को सिमलगैर वार्ड के 51, रोडवेज वर्कशॉप के पास 28, पियाना, सिनेमा लाइन, जीआईसी में 35 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। जिलाधिकारी ने स्टेडियम पहुंच खाद्य सामग्री की पैकिंग की जानकारी ली। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ालू के कला शिक्षक सुनील कुमार ने डीएम को पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम तुषार सैनी, शिक्षक संघ के गंगा पंत, राकेश पांडेय, रितेश तिवारी, गिरजा शंकर पंत, दिलीप कुमार, नीरज जोशी, दिनेश ओझा, संजीव कुमार, जीवन जोशी, मनोज पांडे रघुवर धामी, पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया और राजेंद्र बल्लभ जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें